Sex के दौरान पति जल्दी डिस्चार्ज हो जाते हैं, क्या इसी वजह से मुझे बच्चा नहीं हो रहा है?
Sex के दौरान पति जल्दी डिस्चार्ज हो जाते हैं, क्या इसी वजह से मुझे बच्चा नहीं हो रहा है?
https://ift.tt/3jmj5u8
https://ift.tt/2CyuOVP
सवाल: मेरी शादी को 2 साल हो चुके हैं। मैं अब तक मां नहीं बनी। इस वजह से हम लोगों ने डॉक्टर से संपर्क किया। इसके बाद जांच से हमें यह पता चला कि पति का स्पर्म काउंट 3 मिलियन प्रति एमएल (3 Mil/ml) है। क्या इतना स्पर्म होने के बाद मैं सामान्य तरीके से मां बन सकती हूं? वहीं इनके साथ एक दूसरी समस्या भी है। वह सेक्स के दौरान जल्दी डिस्चार्ज भी हो जाते हैं। क्या इस वजह से भी मुझे बच्चा नहीं हो रहा है? जवाब: आपने जो स्पर्म काउंट बताया है, उसमें कमी दिखती है। ज्यादातर लोगों में सामान्य तरीके से बच्चा होने के लिए प्रति एमएल कम से कम 20 मिलियन स्पर्म का होना जरूरी है, साथ ही स्पर्म में सही गति का होना भी। आपके मामले में यह तो नहीं कहा जा सकता कि बच्चा होने की गुंजाइश बिल्कुल नहीं है, लेकिन सामान्य लोगों की तुलना में कम जरूर है। कई बार कुछ समस्याओं की वजह से भी स्पर्म काउंट कम हो सकता है। मिसाल के तौर पर Varicocele (इसकी वजह से टेस्टीज वाली थैली में वेन ज्यादा बड़ी हो जाती है, स्पर्म का फ्लो कम हो जाता है और नतीजा स्पर्म काउंट का कम होना) हो सकता है। इस समस्या के हल के लिए किसी यूरॉलजिस्ट की मदद ली जा सकती है। वहीं आयुर्वेद भी इसमें मददगार हो सकता है। पित्त ज्यादा बढ़ने से समस्याआयुर्वेद यह बताता है कि बदन में जब पित्त ज्यादा बढ़ जाता है तो ऐसी समस्या हो सकती है। पित्त कम करने के लिए गर्म तासीर वाले पदार्थ और मिर्च-मसाला कम लें। गाय का घी और किशमिश पित्त कम करने में मददगार है। इसके लिए दिन और रात के खाने में हर दिन 2 चम्मच गाय का घी और 5-5 किशमिश सुबह, दोपहर और शाम चबाकर खाएं। यह तो हुई पति के लिए सलाह। इसके अलावा अगर आप भी कुछ बातों का ध्यान रखें तो मां बनने की संभावना बढ़ जाएगी। इन दिनों प्रेग्नेंट होने की ज्यादा संभावना - महीने में कुछ दिन ऐसे जरूर होते हैं जब सेक्स के दौरान मां बनने की संभावना ज्यादा होती है। जैसे, पीरियड के पहले दिन से गिनती करके अगला पीरियड आने में अमूमन 28 दिन का गैप होता है। इसमें 7वें से 21वें दिन तक मां बनने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। इसलिए इस दौरान सेक्स नियमित रूप से करें। तब सही जगह पहुंचता है स्पर्म- पुरुष के डिस्चार्ज के फौरन बाद महिला लेटे हुए ही अपने घुटने को चेस्ट के नजदीक लाएं और उसी अवस्था में 10-15 मिनट तक रहें। ऐसा कहते हैं कि इस पोजिशन में कुछ देर रहने से स्पर्म के सही जगह पहुंचने की संभावना ज्यादा हो जाती है। लुब्रिकेंट को कहें न- सेक्स के दौरान कोई चिकनाई वाली चीज (तेल, क्रीम आदि) का उपयोग न करें। इससे स्पर्म की गति में अवरोध आ जाता है। ऐसे होगा जल्दी डिस्चार्ज की समस्या में फायदाजहां तक आपके दूसरे सवाल का जवाब है तो इस बात को अच्छी तरह समझ लें कि जल्दी डिस्चार्ज होने से बच्चा न होने का कोई लेना-देना नहीं है। फिर भी अगर आप आनंद के लिए सेक्स को लंबा चलाना चाहती हैं तो अपने पति को Dapoxetine की 60mg की गोली एक गिलास पानी के साथ लेने के लिए कहें। इस दवा को लेने से ज्यादातर मामलों में जल्दी डिस्चार्ज की समस्या में फायदा हो जाता है। ताकि सेक्स में आपका भी आनंद बना रहेइस गोली का असर 1 घंटे के बाद शुरू होता है और 4 घंटे तक रहता है। इसे 24 घंटे में एक बार ले सकते हैं। अगर आपके पति यह दवा नहीं लेना चाहते तो उन्हें एक या दूसरी तरह से आपको क्लाइमैक्स तक पहुंचाने के लिए जरूर कहें ताकि सेक्स में आपका भी आनंद बना रहे। दवा दूसरे ब्रैंड नाम से उपलब्ध नोट: कोई भी दवा अपने डॉक्टर की सलाह से ही लें। यहां दवा का जेनरिक नाम दिया गया है। बाजार में यह दवा कई दूसरे ब्रैंड नाम से उपलब्ध है।
https://ift.tt/3jmj5u8
https://ift.tt/2CyuOVP
Comments
Post a Comment