अब वीडियो डेटिंग पसंद कर रहे लोग, वजह है दिलचस्प

अब वीडियो डेटिंग पसंद कर रहे लोग, वजह है दिलचस्प
वर्क फ्रॉम होम भूल जाइए, महामारी ने हमें घर से भी डेटिंग करना सिखा दिया है! एक ऑनलाइन डेटिंग प्लेटफॉर्म द्वारा किए गए एक नए स्टडी के अनुसार, 33 प्रतिशत अविवाहित भारतीय IRL (इन रियल लाइफ यानी वास्तविक जीवन में) मिलने से पहले एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने के लिए वीडियो डेटिंग का उपयोग कर रहे हैं। यह न केवल उन्हें उन शारीरिक जोखिमों से बचाता है, जो महामारी के दौरान बाहर निकलने या किसी अजनबी के साथ बातचीत करने के साथ हो सकता है, साथ ही फर्स्ट डेट अगर बोरिंग और उबाऊ हुई, तो उस खराब स्थिति से भी आसानी से बचा सकता है। वीडियो 'प्री-डेट' लेती हैं खराब फर्स्ट डेट की जगह महामारी के पहले के दिनों में, सिंगल लोग अक्सर कॉफी शॉप, सिनेमाघरों या आलीशान रेस्तरां में मिलते थे, वे अक्सर यह नहीं जानते थे कि उनकी डेट सुखद होगी या दुःखद। 28 साल के इंजीनियर और रोहिणी निवासी पीयूष प्रकाश* (जो अब वीडियो डेट करना पसंद करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह अधिक कंफर्टेबल है।) बताते हैं, "मैं एक बार किसी के साथ डेट पर गया था, वह बिल्कुल भी बात नहीं करती थी। मैं बहुत ऊब गया था, लेकिन मुझे लगा कि कुछ ही मिनटों में उठना और जाना बहुत अशिष्ट होगा। पीयूष कहते हैं, "मैंने महसूस किया है कि वर्चुअल डेट के दौरान, अगर मुझे लगता है कि हम साथ नहीं रह सकते हैं, तो मैं सामनेवाले व्यक्ति को यह बात ईमानदारी से बताने में ज्यादा कंफर्टेबल महसूस करता हूं। सबसे खराब स्थिति में, आप कॉल को डिस्कनेक्ट कर सकते हैं।'' स्टडी के अनुसार "अविवाहित भारतीय अब 'प्री-डेट्स' पर जाते हैं, जहां वे पहली बार वर्चुअल डेटिंग के माध्यम से एक-दूसरे से मिलते हैं और व्यक्तिगत रूप से मिलने से पहले एक-दूसरे को जानते हैं।" बम्बल द्वारा हाल ही में किए गए एक स्टडी के अनुसार, जिसमें यह उल्लेख किया गया है कि 78 प्रतिशत सिंगल भारतीय व्यक्तिगत रूप से मिलने से पहले आपसी विश्वास को बनाने की आवश्यकता को महसूस करते हैं, जिसके कारण 'स्लो डेटिंग' का चलन शुरू हुआ है। महिलाओं के लिए कम जोखिम भरी है वर्चुअल डेट
  • पिछले साल जुलाई में, डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली 25 साल की मैनेजमेंट प्रोफेशनल समृद्धि सिंह* ने महामारी के दौरान पहली बार ऑनलाइन डेटिंग की कोशिश की थी। वह कहती है कि वह ऐसा करने में कंफर्टेबल थी, क्योंकि कोई भी उससे वास्तविक जीवन में जल्द ही मिलने के लिए नहीं कहेगा।
  • समृद्धि के मुताबिक, ''भारत में महिलाओं के लिए, ऑनलाइन डेटिंग ज्यादातर मुश्किल है और सुरक्षा एक महत्वपूर्ण कारक है। हम सभी ने बहुत से ऐसे मामले सुने हैं, जब किसी कैटफ़िश किया गया, तो फर्स्ट मीटिंग गलत हो जाती है, इत्यादि। इन कारणों से, मैं ऑनलाइन डेटिंग से दूर रही, लेकिन पिछले साल उत्सुकता के कारण मैं इसे आज़माना चाहती थी। मुझे यकीन था कि मैं खुद को केवल वीडियो कॉल तक ही सीमित रखूंगी। यह सुरक्षित है, क्योंकि आपके पास हमेशा उस व्यक्ति को डिस्कनेक्ट करने और ब्लॉक करने का विकल्प होता है, यदि आप उसे पसंद नहीं करते हैं। मुझे लगता है कि मेरी तरह, भारत में कई महिलाएं हैं, जो ऑनलाइन डेटिंग प्लेटफॉर्म पर किसी से मिलने पर वर्चुअल डेटिंग पसंद करती हैं, सिर्फ इसलिए कि यह रियल लाइफ में किसी अजनबी से मिलने से कम जोखिम भरा है।''
  • पिछले साल सितंबर में, ओकेक्यूपिड द्वारा किए गए एक स्टडी में इस बात का उल्लेख किया गया था कि 38 प्रतिशत महिलाओं ने स्वीकार किया कि वे चीजों को थोड़ा धीमे तरीके से करना चाहती हैं और 25 प्रतिशत पुरुषों की तुलना में महामारी के बाद की दुनिया में भी वर्चुअल बातचीत करना ज्यादा पसंद करेंगी।
वीडियो पर अच्छा दिखने का दबाव कम एक डेट पर जाने के लिए तैयार होने का विचार फर्स्ट डेट की तुलना में कई लोगों के लिए अधिक तनावपूर्ण होता है, यह मानना है गुड़गांव की 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर तान्या सहगल* का। वह कहती हैं, 'जब मैं पहली बार किसी से मिल रही हूं तो मैं बहुत ज्यादा सतर्क रहती हूं। कई बार, मैंने कपड़े बदलने में घंटों बिताए हैं और अपनी पहली डेट के लिए बस उस सही पोशाक की तलाश में हूं। यह थकाऊ था और मैं एक पॉइंट के बाद उस प्रक्रिया से नहीं गुजरना चाहती थी। लेकिन जब मैंने पिछले साल एक वीडियो डेट की कोशिश की, तो मैं रोमांचित थी कि मैं अपने पजामे में थी, और सामनेवाले व्यक्ति के साथ चैट करते समय कम सचेत और बहुत कंफर्टेबल थी। मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि जब वीडियो डेट होती है, तो एक निश्चित तरीके से देखने का दबाव कम होता है। इस दौरान बस आप खुद हो सकते हैं और बातचीत पर ज्यादा फोकस कर सकते हैं।'' दिल्ली की 25 वर्षीय मार्केटिंग सलाहकार सानिया मेहरा कहती हैं, "आपको उस जगह के हिसाब से एक आउटफिट चुनना होगा, जहां आप जा रहे हैं और जिस तरह के लोग आपके आस-पास होंगे, लेकिन अपने बेडरूम या ड्राइंगरूम में आराम से डेट करना बहुत आसान होता है।" * नाम अनुरोध पर बदल दिए गए हैं।

https://ift.tt/2ZKruTq
https://ift.tt/3GHCm4R

Comments

Popular posts from this blog

संयुक्त परिवार में रहने वाले इस तरह करते हैं छिपकर सेक्स, 5 कपल्स ने शेयर की अपनी कहानी

10 साल की बेटी सेक्स के बारे में बहुत जिज्ञासु है, इस विषय पर उसके साथ कैसे चर्चा करूं?

सेक्स के दौरान लड़कियां भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां