जानिए क्या है प्यार और सेक्स में अंतर
जानिए क्या है प्यार और सेक्स में अंतर
https://ift.tt/3cOdP12
https://ift.tt/2Q04p9H
हमारे समाज में पहले ज्यादातर लोग प्यार के बाद सेक्स करते थे लेकिन आज का समय बहुत बदल गया है। बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो सिर्फ सेक्स के लिए अपने साथी के साथ रहते हैं। इसलिए यह सवाल बनता है कि जो लोग सेक्स के लिए राजी हो जाते हैं, तो क्या यह प्यार का इशारा है ? सबसे पहले तो आपको बता दें कि प्यार और सेक्स दोनों अलग-अलग चीजें हैं। अगर आप इन्हें एक ही मानते हैं तो यह गलत है। प्यार शब्द के कई मायने हैं। वहीं, सेक्स एक बायोलॉजिकल घटना है। बहुत से लोग आज के समय में ऐसे हैं, जो सोचते हैं कि उनका पार्टनर उनसे प्यार करता है। लेकिन भावनात्मक रूप से टूटने के बाद ही उन्हें पता चलता है कि वह प्यार नहीं है, बल्कि उनका पार्टनर उनसे सिर्फ सेक्स चाहता था। इसलिए वह नाटकीय प्यार जता रहा था। ऐसा किसी एक व्यक्ति के साथ नहीं हो रहा है बल्कि ऐसे बहुत से लोग हैं जो इस तरह के जाल में फंस जाते हैं। आइए जानते हैं कि क्या सेक्स का मतलब प्यार होता है ? सेक्स का मतलब
- जो लोग प्यार करते हैं वह सेक्स तो करते ही हैं, लेकिन वे लोग सेक्स को ज्यादा तवज्जो नहीं देते। ऐसे लोग प्यार को ज्यादा तवज्जो देते हैं। वह अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से ज्यादा जुड़े हुए होते हैं। जबकि जो लोग अपने पार्टनर से प्यार नहीं करते, वह लोग सेक्स को ज्यादा तवज्जो देते हैं। ऐसे लोग प्यार का नाटक करते हैं और अपने पार्टनर से सिर्फ सेक्स चाहते हैं। इसलिए सेक्स का मतलब प्यार है, यह जरूरी बिल्कुल नहीं है।
- बहुत से लोग ऐसे हैं जो पहले अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ते हैं फिर उसके बाद वह उनके साथ शारीरिक संबंध भी बनाते हैं। लेकिन कुछ समय बाद जब उन्हें कोई दूसरा अच्छा पार्टनर मिल जाता है तो वह अपने उस पार्टनर को छोड़ देते हैं। इसलिए प्यार और सेक्स दोनों अलग अलग चीजें हैं। इन्हें एक तराजू में तौल कर नहीं देखना चाहिए।
- प्यार और सेक्स में भावनात्मक रूप से अंतर होता है। यह अंतर हर किसी को पता नहीं चल पाता है। लेकिन अगर कोई किसी व्यक्ति से भावनात्मक रूप से बहुत जुड़ा हुआ है तो वह आसानी से पहचान लेता है कि यह प्यार है या कुछ और।
- अगर कोई व्यक्ति आपसे प्यार करता है, तो वह सेक्स के बाद भी आपको उतना ही प्यार करेगा जितना वह पहले करता था। लेकिन अक्सर देखा गया है कि जो व्यक्ति प्यार नहीं करते हैं, वह सेक्स करने के बाद बहुत बदल जाते हैं और आपको अनदेखा करते हैं। यह बदलाव प्यार नहीं कहलाता है।
https://ift.tt/3cOdP12
https://ift.tt/2Q04p9H
Comments
Post a Comment