यौन रोग सूजाक के लक्षण और इलाज

यौन रोग सूजाक के लक्षण और इलाज
डॉ. अशोक गुप्ता, सेक्सोलोजिस्ट , चांदनी चौक, नई दिल्ली। सवाल: मैं 31 वर्षीय एक नौकरीपेशा युवक हूं। मैंने अपने दोस्तों से यौन रोग के बारे में काफी सुना है। मैं जानना चाहता हूं कि क्या सूजाक भी अन्य यौन रोगों की तरह संक्रामक और खतरनाक होता है? इसके क्या-क्या लक्षण हैं? क्या यह स्त्री - पुरुष दोनों को हो सकता है? जवाब : जी हां, सूजाक यानी गनेरिया एक संक्रामक है।यह संभोग के दौरान लिंग, योनि, मुंह या गुदा से फैलता है। सूजाक रोग में लिंगेन्द्रिय के अंदर घाव हो जाता है और मवाद निकलता है। सूजाक रोग से संक्रमित स्त्री-पुरुष के साथ संभोग करने से यह स्वस्थ व्यक्ति को भी हो जाता है। संभोग करने के तीसरे-पांचवें दिन इस रोग के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। हालांकि किसी-किसी को तो 2-3 सप्ताह के बाद इस रोग के लक्षण प्रकट होते हैं। यह स्त्री-पुरुष दोनों को होता है। जलन और दर्द होता है सूजाक से संक्रमित होने पर मूत्र का छिद्र लाल होकर सूज जाता है। मूत्र त्याग करने के दौरान जलन और दर्द होता है। 3-4 दिनों के बाद पीड़ित व्यक्ति को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जैसे- मूत्र रुक जाता है अथवा मूत्र त्याग करने के समय दर्द और जलन होने के साथ-साथ मूत्र में ब्लड का आना, लिंग से सफेद, पीला या हरा स्त्राव का होना। रोगी के लिंग में और अण्डग्रन्थि में भयंकर दर्द होता है और वह सूज जाता है। यहां तक कि लिंग में जरा-सा कपड़ा भी छू जाए तो रोगी दर्द से तड़प उठता है। जांघों के जोड़ की ग्रंथियां सूज जाती हैं और बुखार भी हो जाता है। योनि से ब्लड
  • महिलाओं में सूजाक के लक्षण बहुत कम दिखाई देते हैं। आरंभ में महिलाओं को पेशाब करते समय दर्द या जलन होती है, योनि से अधिक मात्रा में सफेद रंग का स्त्राव निकलता है और पीरियड की तरह योनि से ब्लड निकलता है।
  • रोग के प्रारंभ में मामूली-सी खराश और खुजली मूत्र के छेद में होती है और मवाद-सा निकलता है, फिर धीरे-धीरे मूत्र मार्ग सूज जाता है। रात के समय रोगी का लिंग खड़ा हो जाने पर उसे असहनीय पीड़ा होती है। धीरे-धीरे यह रोग पूरे शरीर में फैल जाता है।
  • इसका उपचार दवाओं से हो जाता है। रोगी को इस रोग के लक्षण दिखाई देने पर इलाज करवाने में देर नहीं करनी चाहिए। सूजाक से पीड़ित व्यक्ति को जब तक वह ठीक नहीं हो जाता, तब तक संभोग से दूर रहना चाहिए। यदि आप सही समय पर उपचार नहीं करवाते तो, सूजाक गंभीर और लंबे समय तक चलने वाली समस्याओं का कारण बन सकता है, जिसमें शामिल हैं: एचआईवी होने की संभावना, त्वचा या जोड़ों में संक्रमण और बांझपन।

https://ift.tt/39VxLNJ
https://ift.tt/31TZdqM

Comments

Popular posts from this blog

अब वीडियो डेटिंग पसंद कर रहे लोग, वजह है दिलचस्प

ठंड में सेक्स करने के 4 रोमांचक तरीके, जो आपको कर देंगे गर्म

इरेक्शन होने पर फोरस्किन अपने आप नीचे नहीं जाती, क्या सर्जरी करवाना ठीक रहेगा?