डिम्ब ग्रंथियां स्त्रियों के लिए किस प्रकार सहायक होती हैं?

डिम्ब ग्रंथियां स्त्रियों के लिए किस प्रकार सहायक होती हैं?
डॉ. चारु पंत स्त्री रोग विशेषज्ञ, निदान क्लीनिक, लक्ष्मी नगर,नई दिल्ली। सवाल: मैं एक 23 वर्षीय युवती हूं। दो महीने बाद मेरा विवाह होनेवाला है। मैंने सुना है कि स्त्री को सबसे अधिक प्रभावित करती हैं और उसके शारीरिक विकास में सहायक भी होती हैं। कृपया मुझे इसके बारे में विस्तारपूर्वक बताएं। जवाब : जी हां, आपने सही सुना है कि डिम्ब ग्रंथियां स्त्री के शारीरिक विकास में सहायक होती हैं। डिम्ब ग्रंथियों के बिना तो नारी शरीर का विकास ही संभव नहीं है और मां बनना भी उसके लिए मुश्किल होता है। डिम्ब ग्रंथियां गर्भाशय से बाहर की ओर कुछ दूरी पर स्थित होती हैं। इनका आकार बादाम के समान होता है। डिम्ब ग्रंथियां अंडे पैदा करने के साथ- साथ हार्मोन्स का भी उत्पादन करती हैं। ये हार्मोन्स दो प्रकार के होते हैं - इस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन। इस्ट्रोजन हार्मोन्स स्त्री के प्रजनन अंगों का विकास करता है, पीरियड तथा स्त्रियोचित गुणों को उत्पन्न करता है। इस हार्मोन्स की कमी से ही स्त्रियोचित गुणों का विकास रुक जाता है। इसी प्रकार प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स का काम स्तनों में दूध का उत्पादन करना है और डिम्ब को गर्भाशय में पहुंचने के बाद जो परिवर्तन होता है, उसे सामान्य अवस्था में लाने में मदद करता है। हालांकि गर्भावस्था के दौरान, ये दोनों हार्मोन्स एक साथ काम करते हैं और गर्भावस्था के दौरान होने वाले परिवर्तनों के लिए जिम्मेदार होते हैं।

https://ift.tt/2RbuKCn
https://ift.tt/3s58SFu

Comments

Popular posts from this blog

संयुक्त परिवार में रहने वाले इस तरह करते हैं छिपकर सेक्स, 5 कपल्स ने शेयर की अपनी कहानी

10 साल की बेटी सेक्स के बारे में बहुत जिज्ञासु है, इस विषय पर उसके साथ कैसे चर्चा करूं?

सेक्स के दौरान लड़कियां भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां