Sex Toys का इस्तेमाल करना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानिए पूरा सच

Sex Toys का इस्तेमाल करना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानिए पूरा सच
क्या आपने कभी सेक्स टॉयज का इस्तेमाल किया है? अगर हां, तो आपको यह जरूर पता होगा कि उनके क्या-क्या फायदे हैं। लेकिन अगर आपने सेक्स टॉयज का इस्तेमाल नहीं किया तो आज हम आपको बताएंगे इसके फायदे और नुकसान। इसी के साथ ही एक सवाल यह भी खड़ा होता है कि क्या सच में सेक्स टॉयज रियल सेक्स जैसा प्लेजर (मज़ा) देते हैं। इस सवाल का जवाब भी आज हम आपको देंगे। अगर भारत की बात की जाए तो सेक्स टॉयज भारत में इतने ज्यादा इस्तेमाल नहीं किए जाते। सेक्स टॉयज के मुद्दे पर भारत में बात भी ज्यादा नहीं की जाती। यही कारण है कि लोग ज्यादा सेक्स टॉयज के बारे में नहीं जानते। हालांकि, कुछ ई-कॉमर्स साइट्स के अनुसार भारत में भी कुछ प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो सेक्स टॉयज, लुब्रिकेंट्स के बारे में जानते हैं और उन्हें इंटरनेट पर सर्च भी करते हैं। सबसे पहले आइए जानते हैं कि आखिर सेक्स टॉयज का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? सेक्स टॉयज का इस्तेमाल
  • सेक्स टॉयज का इस्तेमाल लोग सेक्स का लुत्फ उठाने के लिए करते हैं। सेक्स टॉयज को आप ई-कॉमर्स साइट से खरीद सकते हैं। यह एक खिलौने की तरह होता है लेकिन इसका इस्तेमाल लोग सेक्स प्लेजर के लिए करते हैं। आपने डिल्डो (Dildo) या वाइब्रेटर (Vibrator) के बारे में सुना होगा, यह सब भी सेक्स टॉयज ही हैं जिन्हें महिलाएं इस्तेमाल करती हैं। ऐसे ही बाजार में पुरुषों के लिए भी सेक्स टॉयज बने हुए हैं।
  • पुरुषों के लिए जो सेक्स टॉयज बने हैं वो कुछ महिला की योनि की तरह होते हैं। यह कुछ डॉल्स की तरह भी होते हैं लेकिन भारत में इनका इस्तेमाल इतना नहीं किया जाता। हालांकि, जो लोग सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं उनको इसके बारे में पता होता है।
  • महिलाओं के जो सेक्स टॉयज होते हैं उन्हें चार्ज करके रिमोट के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है। बाजार में कुछ ऐसे भी सेक्स टॉयज हैं जो मैनुअल बेस होते हैं।
भारत में बैन हैं सेक्स टॉयज वैसे तो भारत में बहुत ज्यादा लोगों को सेक्स टॉयज बारे में नहीं पता है। लेकिन आपको बता दें कि भारत में सेक्स टॉयज का इस्तेमाल करना बैन है। भारतीय दंड संहिता की धारा 292 के तहत सेक्स टॉयज को खरीदना या उनको बेचना मना है। इसका कारण यह है कि भारत में सेक्स टॉयज के इस्तेमाल को अश्लील बताया गया है। हालांकि विदेशों में सेक्स टॉयज धड़ल्ले से इस्तेमाल किए जाते हैं। भारत में इस नियम का उल्लंघन करने पर तकरीबन 2 साल तक की सजा का प्रावधान है। क्या सच में सेक्स टॉयज रियल प्लेजर देते हैं?
  • जी हां, सेक्स टॉयज आपको रियल सेक्स जैसा प्लेजर दे सकते हैं। हालांकि जिन लोगों को सिर्फ अपने पार्टनर के साथ सेक्स करना पसंद होता है शायद उन्हें सेक्स टॉयज पसंद न आएं। हालांकि जो लोग इन्हें इस्तेमाल करते हैं उनका मानना है कि यह रियल सेक्स जैसा प्लेजर देते हैं।
  • वहीं, अगर महिलाओं की बात की जाए तो वाइब्रेटर या डिल्डो से उन्हें अच्छा ऑर्गेज्म प्राप्त होता है। महिलाओं का एक बहुत बड़ा वर्ग ऐसा है जोकि सेक्स के बाद भी ऑर्गेज्म प्राप्त नहीं कर पातीं। इसलिए वह इन सेक्स टॉयज का इस्तेमाल करती हैं। उन्हें इन सेक्स टॉयज से असल में ऑर्गेज्म प्राप्त होता है। कई बार जो महिलाएं सेक्स के समय ऑर्गेज्म प्राप्त नहीं कर पातीं, तो वह इन सेक्स टॉयज का इस्तेमाल करती हैं। उनके लिए सेक्स टॉयज बेहतर हैं।
सेक्स टॉयज के फायदे
  • सेक्स टॉयज के फायदों के बारे में बात की जाए तो इस पर कई शोध किए गए हैं। इन शोधों के मुताबिक, सेक्स टॉयज के इस्तेमाल से आपको अच्छी नींद आ सकती है, आपकी इम्यूनिटी पावर भी बढ़ती है, तनाव भी कम होता है।
  • सेक्स टॉयज की खास बात यह भी है कि इन्हें कोई भी इस्तेमाल कर सकता है। चाहे वह 60 साल का कोई बुजुर्ग ही क्यों न हो।
  • वह महिलाएं जो यौन संबंध बनाने के बावजूद भी ऑर्गेज्म प्राप्त नहीं कर पातीं, उनके लिए सेक्स टॉयज काफी फायदेमंद होते हैं। कई महिलाएं ऐसी होती हैं जो कि अपने पार्टनर को नहीं बताना चाहती कि उन्हें ऑर्गेज्म प्राप्त नहीं हुआ। इसलिए वह इन सेक्स टॉयज का इस्तेमाल करने लगती हैं।
सेक्स टॉयज के नुकसान
  • सेक्स टॉयज से आपको ऑर्गेज्म तो प्राप्त हो सकता है, लेकिन जो लोग अपने साथी के साथ यौन संबंध बनाने में विश्वास रखते हैं उनके लिए यह फायदेमंद नहीं है।
  • सेक्स टॉयज की लत आपको लग सकती है। इसलिए आपको यह बहुत ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसका नुकसान यह भी हो सकता है कि आप ऐसा सोचने लग सकते हैं कि 'अब आपको किसी की जरूरत नहीं है।'
  • सेक्स टॉयज का इस्तेमाल एक बार करने पर आपको इसे सही से साफ कर लेना जरूरी होता है, नहीं तो इससे संक्रमण का खतरा रहता है।

https://ift.tt/3qZBXmh
https://ift.tt/3swOg9N

Comments

Popular posts from this blog

अब वीडियो डेटिंग पसंद कर रहे लोग, वजह है दिलचस्प

ठंड में सेक्स करने के 4 रोमांचक तरीके, जो आपको कर देंगे गर्म

इरेक्शन होने पर फोरस्किन अपने आप नीचे नहीं जाती, क्या सर्जरी करवाना ठीक रहेगा?