क्या सेक्स की लत एक बीमारी है? जानिए इसके लक्षण, कारण और इलाज
क्या सेक्स की लत एक बीमारी है? जानिए इसके लक्षण, कारण और इलाज
https://ift.tt/3bu6thx
https://ift.tt/3aGA5ZC
अगर आपको किसी भी चीज की लत लग जाती है तो वह खराब ही मानी जाती है। किसी को ड्रग्स की लत लगती है, तो किसी को सिगरेट की लत लगती है, किसी को मास्टरबेशन की या सेक्स की। ऐसी सभी लत खराब हैं। लत लगने से अभिप्राय है जब कोई व्यक्ति किसी चीज़ का आदी हो जाता है। ऐसा होना किसी के लिए भी खतरनाक हो सकता है। अगर बात आती है सेक्स की तो इसकी भी लत लगना खराब माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति को यौन संबंध बनाने की लत लगी हुई है तो इसे अब तक डब्ल्यूएचओ (WHO) मानसिक विकार नहीं मानता था। हालांकि, अब बताया जा रहा है कि 2022 में एक नया आईसीडी-11 जारी होगा जिसमें सेक्स की लत को अलग तरह से दिखाया जाएगा। इस नए नियम के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति अपनी सेक्स की लत पर नियंत्रण नहीं रख पाता है और इससे वह अपने पर्सनल और सामाजिक जीवन पर असर डाल रहा है, तो इसे कंपल्सिव सेक्सुअल बिहेवियर डिसऑर्डर’ माना जा सकता है। मानसिक विकार माना जा सकता है आपने यह भी सुना होगा कि अगर किसी को मास्टरबेशन की लत लग जाती है तो यह भी बहुत खराब हो सकता है। ऐसा ही सेक्स के साथ भी है। अगर कोई व्यक्ति सेक्स के बिना रह नहीं पाता तो यह एक तरह का मानसिक विकार माना जा सकता है। हालांकि, सेक्स की लत पर कुछ लोगों का मानना यह भी था कि हर किसी की अपनी अपनी सेक्स ड्राइव होती है, किसी की कम तो किसी की ज्यादा। सेक्स की लत को लोग ज्यादा सेक्स ड्राइव का नाम देते रहे। सबसे पहले आइए जानते हैं कि सेक्स कि लत लगने के क्या क्या लक्षण हैं? लक्षण
- वह व्यक्ति जो सेक्स के बिना नहीं रह पाता यह काफी खतरनाक हो सकता है। इसे सेक्स की लत का नाम दिया गया है। जब किसी व्यक्ति को सेक्स के अलावा कुछ सही से समझ नहीं आता या उसके दिमाग में हर समय सेक्स की बातें घूमती रहती हैं तो इसे सेक्स की लत कहा जाएगा।
- अगर कोई व्यक्ति अपनी सेक्स करने की आदत को छोड़ नहीं पाए। पूरी कोशिश करने के बावजूद भी वह सेक्स की लत को कम करने में फेल होता रहे, तो यह भी एक लक्षण है कि आपको सेक्स की बुरी लत लग चुकी है।
- अगर कोई व्यक्ति मुश्किल समय में भी बार-बार यौन संबंध बना रहा है। जैसे कि अगर कोई व्यक्ति बीमारी में भी यौन संबंध बनाता है या यौन संबंध बनाने की हालत में न होने के बावजूद भी सेक्स करने की कोशिश करता है तो उसे सेक्स को लेकर लत मानी जाती है।
- वह लोग जो अपना व्यवसायिक जीवन सेक्स के कारण बहुत प्रभावित कर लेते हैं। साथ ही वह अपना व्यक्तिगत जीवन भी सेक्स के कारण खराब कर लेते हैं तो यह भी सेक्स की बुरी लत मानी जाती है।
- ऐसे लोग जो एक से अधिक पार्टनर के साथ संबंध में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति अलग-अलग पार्टनर के साथ सेक्स बनाते हैं। ऐसा वो इसलिए करते हैं जिससे वह उनके साथ सिर्फ सेक्स कर सकें। तो यह भी एक तरह की सेक्स की लत ही होती है।
https://ift.tt/3bu6thx
https://ift.tt/3aGA5ZC
Comments
Post a Comment