फिंगर सेक्स क्या होता है और क्या हैं इसके लाभ?

फिंगर सेक्स क्या होता है और क्या हैं इसके लाभ?
आज के समय में लोग सेक्स की पूरी संतुष्टि प्राप्त करने के लिए बहुत से तरीके अपनाते हैं। सिर्फ यौन संबंध बनाने से ही सेक्स की पूरी संतुष्टि नहीं मिल पाती है। खासकर महिलाओं के साथ ऐसा होता है। बहुत-सी महिलाएं ऐसी होती हैं जो यौन संबंध के दौरान पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हो पातीं। ऐसे में महिलाएं मास्टरबेशन भी करती हैं। यौन संतुष्टि पाने के कई तरीके हैं। जैसे- ओरल सेक्स, वजाइनल सेक्स, एनल सेक्स या मास्टरबेशन। इन तरीकों से भी लोग यौन संतुष्टि प्राप्त कर पाते हैं। लेकिन आज हम आपको के बारे में बताएंगे। फिंगर सेक्स महिलाएं करती हैं। जब इंटरकोर्स से पूरी तरह संतुष्टि नहीं मिल पाती है तो महिलाएं फिंगर सेक्स भी करती हैं। महिलाओं को फिंगर सेक्स करने के बाद बहुत संतुष्टि भी मिलती है। आज के समय में बहुत सी महिलाएं फिंगर सेक्स करके ऑर्गेज्म प्राप्त कर पाती हैं। इस तरह के सेक्स को बहुत सेफ सेक्स भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें न तो किसी भी तरह के STI का खतरा होता है और न ही गर्भधारण का खतरा। इसलिए इस तरह के सेक्स को आज के समय में ज्यादातर महिलाएं अपनाती हैं। आज हम आपको फिंगर सेक्स के बारे में पूरी जानकारी देंगे। जिससे आप फिंगर सेक्स के बारे में पूरी तरह जान सकें और इसे करते हुए किसी भी तरह की गलती न करें। फिंगर सेक्स फिंगर सेक्स से महिलाएं ऑर्गेज्म प्राप्त कर पाती हैं। जैसे पुरुष मास्टरबेशन कर के संतुष्टि प्राप्त करते हैं तो वहीं महिलाएं भी यौन संतुष्टि के लिए फिंगर सेक्स करती हैं। पुरुष भी अपनी उंगलियों से महिलाओं की योनि को सहलाते हैं। इसे फिंगर सेक्स ही कहा जाता है। ये फोरप्ले करने का एक तरीका भी माना जाता है। जो आजकल के समय में ज्यादातर पार्टनर्स फोरप्ले के दौरान करते हैं। इससे महिलाओं को अच्छा महसूस होता है और ये एक बेहतर फोरप्ले तकनीक है। फिंगर सेक्स के दौरान आप एक उंगली का उपयोग भी कर सकते हैं या आप एक से ज्यादा उंगली का प्रयोग भी कर सकते हैं। ऐसा करने से महिलाएं उत्तेजित हो जाती हैं और उन्हें अच्छा महसूस होता है। फोरप्ले के दौरान ऐसा करने से महिलाएं आसानी से ऑर्गेज्म प्राप्त कर पाती हैं। क्या है फिंगर सेक्स के फायदे: जल्दी मिलता है ऑर्गेज्म फिंगर सेक्स करने के अनेकों फायदे माने जाते हैं। सबसे पहले तो यह ऑर्गेज्म पाने का सबसे आसान तरीका माना जाता है। फिंगर सेक्स करने से महिलाओं को पूरी संतुष्टि प्राप्त हो पाती है। इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि इस तरह से सेक्स करने पर महिलाओं को जल्दी ऑर्गेज्म प्राप्त होता है। अधिकतर महिलाएं को इंटरकोर्स के जरिए पूरी तरह संतुष्ट नहीं मिल पाती। महिलाओं के मुकाबले पुरुष जल्दी ऑर्गेज्म प्राप्त कर लेते हैं। जिसके कारण महिलाओं को संतुष्टि नहीं मिल पाती। ऐसे में पुरुषों को फोरप्ले के दौरान फिंगर सेक्स जरूर करना चाहिए जिससे महिलाएं ऑर्गेज्म प्राप्त कर पाएं। फिंगर सेक्स है सुरक्षित फिंगर सेक्स की एक बेहतरीन बात यह भी है कि यह बहुत ही सुरक्षित सेक्स माना जाता है। फिंगर सेक्स करने पर कोई भी महिला गर्भवती नहीं हो सकती। जो महिलाएं गर्भवती नहीं होना चाहती हैं उन्हें फिंगर सेक्स जरूर करना चाहिए। यह बहुत ही सुरक्षित है। फिंगर सेक्स करने से एसटीआई का खतरा भी कम होता है।

https://ift.tt/3Bm9D2M
https://ift.tt/3xSRBTE

Comments

Popular posts from this blog

अब वीडियो डेटिंग पसंद कर रहे लोग, वजह है दिलचस्प

ठंड में सेक्स करने के 4 रोमांचक तरीके, जो आपको कर देंगे गर्म

इरेक्शन होने पर फोरस्किन अपने आप नीचे नहीं जाती, क्या सर्जरी करवाना ठीक रहेगा?