क्या सेक्स करने के बाद वीर्य निकलने से पुरुषों में कमजोरी आ जाती है?

क्या सेक्स करने के बाद वीर्य निकलने से पुरुषों में कमजोरी आ जाती है?
डॉ. अशोक गुप्ता, सेक्स एक्सपर्ट, चांदनी चौक, नई दिल्ली। सवाल: मैं एक 28 वर्षीय शादीशुदा युवक हूं। मैं जब भी अपनी पत्नी के साथ सेक्स करता हूं, तो उसके बाद मुझे बहुत थकावट महसूस होती है, जिसके कारण मुझे आराम करने और सोने की इच्छा होती है। मेरे मित्र कहते हैं कि संभोग करने से जब वीर्य निकल जाता है, तो पुरुषों को कमजोरी और थकावट महसूस होती है। इस कारण वे सेक्स क्रिया पूरी होने के बाद शिथिल और निढाल होकर बिस्तर पर पड़े रहते हैं। क्या यह बात सही है? क्या सच में सेक्स करने के बाद वीर्य निकलने से पुरुषों में कमजोरी आ जाती है? कृपया जानकारी दें। जवाब: आम लोगों में यह गलत धारणा फैली हुई है कि संभोग करने से जब वीर्य निकल जाता है, तो पुरुषों को कमजोरी और थकावट महसूस होती है। इस कारण वे सेक्स क्रिया पूरी होने के बाद शिथिल और निढाल होकर बिस्तर पर पड़े रहते हैं। जबकि सच्चाई यह है कि थकावट या कमजोरी का अहसास शरीर से वीर्य के निकल जाने के कारण नहीं, बल्कि संभोग क्रिया के दौरान शरीर की हरकतों और स्नायविक तीव्र उत्तेजना के बाद सहसा उससे छुटकारा पाने के कारण होती है। जितना ज्यादा सेक्स टेंशन, उतनी ज्यादा अनुभूतिसेक्स के दौरान सेक्स तनाव जितना ज्यादा होगा, यह अनुभूति उतनी ही ज्यादा होगी। यही कारण है कि जब संभोग जल्दबाजी में, एकतरफा, मात्र इच्छापूर्ति के लिए किया जाता है, तब इसमें कम थकान मालूम पड़ती है। जबकि स्त्री पुरुष का तन मन से, पूर्ण परस्पर सहयोग से, आनंदित होकर किए गए संतुष्टिदायक संभोग में अधिक थकावट महसूस होती है। सेक्स क्रिया एक एक्सरसाइज ही हैसंभोग क्रिया के दौरान सिर्फ लिंग ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण शरीर हरकत में रहता है। जिसके कारण ब्लड सर्कुलेशन तेज होकर दिल की धड़कन को बढ़ा देता है, सांस की गति तेज हो जाती है और स्नायुमंडल पूर्ण रूप से सक्रिय हो जाता है। चूंकि वीर्य निकलने के दौरान सारी उत्तेजनाएं अपने क्लाइमेक्स पर होती हैं, तो शरीर के सारे स्नायु (Muscle) हरकत में आ जाते हैं। अतः संभोग के बाद शिथिलता, थकावट या कमजोरी महसूस करना स्वाभाविक है। यह नेचुरल है और ऐसा कुछ देर के लिए ही होता है। लेकिन इसके बाद आपमें एक फ्रेशनेस आ जाती है। देखा जाए, तो सेक्स क्रिया एक तरीके से एक्सरसाइज ही है। वीर्य और कई प्रकार के हार्मोन निकलने से आती है अच्छी नींदएक अध्ययन के अनुसार, शारीरिक संबंध बनाने के बाद पुरुषों के थकने का कारण यह है कि सेक्स करने के बाद पुरुषों के शरीर में से जब वीर्य निकलता है, तो उसके साथ-साथ शरीर के कई हार्मोन जैसे प्रोलैक्टिन हार्मोन, लव हार्मोन यानी ऑक्सिटोसिन भी रिलीज होते हैं, जो कि पुरुषों को ज्यादा थका देते हैं, जिसके बाद पुरुषों को नींद आने लगती है और फिर वे सोना पसंद करते हैं।

https://ift.tt/3lQxjqL
https://ift.tt/3fVn4hk

Comments

Popular posts from this blog

अब वीडियो डेटिंग पसंद कर रहे लोग, वजह है दिलचस्प

ठंड में सेक्स करने के 4 रोमांचक तरीके, जो आपको कर देंगे गर्म

इरेक्शन होने पर फोरस्किन अपने आप नीचे नहीं जाती, क्या सर्जरी करवाना ठीक रहेगा?