स्खलन के बाद गंभीर ऐंठन होती है, क्या यह नॉर्मल है?
स्खलन के बाद गंभीर ऐंठन होती है, क्या यह नॉर्मल है?
https://ift.tt/3knNb1y
https://ift.tt/38jDw6M
सवाल: मैं 39 साल का आदमी हूं। मुझे के बाद गंभीर ऐंठन का अनुभव होता है। क्या यह सामान्य है? आधे घंटे के बाद यह शांत हो जाता है। इसको लेकर मैं बेहद चिंतित हूं। कृपया परामर्श दें। जवाब: यह सामान्य नहीं है, लेकिन ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं और दर्द आमतौर पर अस्थायी होता है। यदि आपकी कोई अन्य चिकित्सा स्थिति या सूजन है, तो मूत्र रोग विशेषज्ञ के पास जाना और जांच करवाना उचित होगा। कृपया नियमित रूप से (Kegel Exercises) करें। Kegel एक्सरसाइज के फायदे Kegel एक्सरसाइज को करने से यूट्रस, ब्लैडर, छोटी आंत और रेक्टम को मजबूती मिलती है। इस एक्सरसाइज को रेगुलर किया जाए, तो मूत्राशय पर नियंत्रण और यौन क्रिया को बढ़ावा मिल सकता है। यहां तक कि किसी व्यक्ति में इरेक्टाइल डिसइंफेक्शन (नपुंसकता) हो, तो यह भी दूर हो जाएगी। कीगल एक्सरसाइज करने का तरीका:
- Kegel Exercises के पहले चरण में पेल्विक मसल्स (श्रोणि मांसपेशियां) की पहचान करनी होती है।
- इसके लिए सबसे पहले दरी पर पीठ के बल लेटें।
- अब अपने दोनों घुटने मोड़ें और दोनों पैरों के बीच गैप बना लें।
- कमर के निचले हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं।
- अब गहरी सांस लें। सांस लेते समय पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को पांच सेकंड के लिए सिकोड़ें।
- अब धीरे-धीरे पेल्विक फ्लेार की मसल्स को स्ट्रेच करें और फिर कुछ सेकंड बाद ढीला छोड़ दें। ये प्रक्रिया 10-20 बार दोहराएं।
- दिन में कम से कम 2 से 3 बार यह एक्सरसाइज कर सकते हैं।
https://ift.tt/3knNb1y
https://ift.tt/38jDw6M
Comments
Post a Comment