फीमेल ऑर्गेज्म से जुड़ी 6 रोचक बातें
फीमेल ऑर्गेज्म से जुड़ी 6 रोचक बातें
https://ift.tt/3Ai1GKR
https://ift.tt/3rWuHsq
ऑर्गेज्म पूरे शरीर की शारीरिक खुशी और उत्तेजना की भावना है, जो कि सेक्स के दौरान उसके क्लाइमेक्स पर प्राप्त होती है। यौन उत्तेजक गतिविधियों या संभोग के दौरान योनि का विस्तार होता है और योनि में लुब्रिकेशन शुरू होती है। ऑर्गेज्म यौन उत्तेजना का चरम है और यह अक्सर योनि से डिस्चार्ज के बाद होता है। आइए, जानते हैं फीमेल ऑर्गेज्म से जुड़ी कुछ बातों को। ज़्यादातर महिलाओं को ऑर्गेज्म पाने में समय लगता है यह सच है कि महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ऑर्गेज्म पाने में समय लगता है, लेकिन यह पूरी तरह सामान्य है। इसलिए आप यह बिलकुल भी न सोचें कि आपमें कोई कमी है। अपनी सेक्स लाइफ को खुलकर एन्जॉय करें। आप अपनी सेक्स लाइफ को जितना हॉट- शॉट और रोमांचक बनाएंगी, ऑर्गेज्म पाने में आपको उतनी ही आसानी रहेगी। जी- स्पॉट ऑर्गेज्म पाने में मदद करता है ज्यादातर महिलाओं को अपने बॉडी में जी-स्पॉट के बारे में कोई जानकारी नहीं होती। जबकि आपको पता होना चाहिए कि वेजाइना के किस हिस्से में स्टिमुलेशन होने पर आपको ऑर्गेज्म तक पहुंचने में आसानी होती है। पुरुषों में जो प्रॉस्टेट होता है, वही महिलाओं में जी-स्पॉट होता है। यह वजाइना का एक ऐसा हिस्सा है, जहां महिलाओं का सेक्शुअल प्लेजर छिपा होता है। वजाइना के अपर वॉल के ठीक पीछे जी-स्पॉट होता है और जब इस एरिया को उत्तेजित किया जाता है, तो इसका साइज बड़ा हो जाता है और तभी महिला को ऑर्गेज्म प्राप्त होता है। अलग-अलग पोज़ीशन्स से जल्दी ऑर्गेज्म मिलता है अगर आप रोज़ एक ही सेक्स पोजीशन को आजमाती हैं, तो आपको ऑर्गेज्म तक पहुँचने में समय लग सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप सेक्स करते समय कुछ नए सेक्स पोजीशन भी ट्राई करें। यह थोड़ा अलग भी होगा और आप ऑर्गेज्म पाने में भी आसानी रहती है। इसके अलावा आप ओरल सेक्स को भी इसमें शामिल कर सकती हैं। वुमन ऑन टॉप पोजीशन ऑर्गेज्म के लिए है हेल्पफुल सेक्सोलॉजिस्ट्स के अनुसार, जिन महिलाओं को ऑर्गेज्म नहीं मिलता या ऑर्गेज्म पाने में देर लगती है, उन्हें वुमन ऑन टॉप पोजीशन ट्राई करनी चाहिए, इसमें उन्हें जल्दी ऑर्गेज्म मिलता है। ज्यादातर महिलाएं पूरी ज़िंदगी यही सोचती हैं कि सेक्स करना पति की ज़िम्मेदारी है, उन्हें बस उसमें साथ देना है, जबकि ऐसा नहीं है। सेक्स एक प्राकृतिक क्रिया है और ऑर्गेज्म तक पहुँचना उसका परिणाम। सेक्स स्त्री और पुरुष दोनों के लिए समान रूप से एंजॉय करने की बात है। दोनों मिलकर सेक्स को पूरी तरह से एन्जॉय करते हैं, तो दोनों को ही ऑर्गेज्म की प्राप्ति होती है। 30 प्रतिशत महिलाएं रह जाती हैं ऑर्गेज्म से वंचित अगर आप ऑर्गेज्म का अनुभव नहीं कर पाई हैं, तो परेशान न हो। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि लगभग 30 प्रतिशत महिलाओं को सेक्स के दौरान ऑर्गेज्म का अनुभव नहीं होता। कभी-कभार इसका कारण फीमेल सेक्सुअल डिस्फंक्शन भी होता है। अगर आप भी क्लाइमैक्स तक नहीं पहुंच पा रही हैं, तो किसी गायनोकोलॉजिस्ट से संपर्क करें। आप अपना डायबिटीज़ और थायरॉइड भी चेक करवा सकती हैं। उम्र बढ़ने के साथ ऑर्गेज्म पाने में आसानी रहती है कहते हैं कि उम्र के साथ बहुत-सी चीज़ें बेहतर होती जाती हैं और ऑर्गेज्म भी उसी का एक हिस्सा है, जो उम्र के साथ और बेहतर होता जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बढ़ती उम्र में महिलाओं को ऑर्गेज्म आसानी से और जल्दी मिलता है, जो कि कम उम्र में उतनी जल्दी नहीं मिलता। 18 से 24 साल की युवतियों में मात्र 61 प्रतिशत को ऑर्गेज्म मिलता है, तो 30 की उम्र में लगभग 65 प्रतिशत महिलाओं को, जबकि 40 से 50 की उम्र की 70 प्रतिशत महिलाओं को ऑर्गेज्म मिलता है।
https://ift.tt/3Ai1GKR
https://ift.tt/3rWuHsq
Comments
Post a Comment