सफेद, भूरा और कभी लाल, जानिए योनि से क्यों निकलता है अलग-अलग तरह का डिस्चार्ज
सफेद, भूरा और कभी लाल, जानिए योनि से क्यों निकलता है अलग-अलग तरह का डिस्चार्ज महिलाओं की योनि से स्राव () होने के कई कारण हो सकते हैं। ऐसा होना बहुत ही आम बात मानी जाती है। इसी के साथ ही महिलाओं की योनि खुद ही साफ हो जाती है। महिलाओं की योनि में प्राकृतिक रूप से चिकनाहट भी होती है, जिससे सेक्स के समय महिलाओं को लुब्रिकेंट की जरूरत नहीं पड़ती है। हालांकि कई बार ये प्राकृतिक लुब्रिकेंट नहीं बन पाता तो महिलाएं दूसरे लुब्रिकेंट का इस्तेमाल भी करती हैं। महिलाओं की योनि से स्राव भी प्राकृतिक रूप से होता है। इसी के साथ ही कई बार महिलाओं की योनि से होने वाला स्त्राव (Discharge) ये भी बताता है कि महिला किसी विकार का शिकार हो गई है। कई बार संक्रमण होने पर भी महिलाओं की योनि से स्त्राव हो जाता है, जिसके बाद महिलाओं को डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर महिलाओं की योनि से होने वाला स्त्राव क्या बताता है? पीरियड्स से पहले होने वाला स्त्राव कई बार देखा गया है कि महिलाओं को पीरियड्स से पहले ही योनि स्राव हो जाता है। अधिकतर मामलों में ये स्त्राव सफेद होता है। वहीं, जब शरीर...