20 साल बाद सेक्स की कोशिश तो Penis में तनाव आया, लेकिन जल्दी डिस्चार्ज भी हो गया; कोई दवा बताएं
20 साल बाद सेक्स की कोशिश तो Penis में तनाव आया, लेकिन जल्दी डिस्चार्ज भी हो गया; कोई दवा बताएं
https://ift.tt/3poxSXQ
https://ift.tt/2NKBaqx
सवाल: 50 बरस का हूं। पिछले 20 बरसों से किसी के साथ लगातार संबंध में नहीं रहा। आजकल मैंने लंबे समय बाद सेक्स की कोशिश तो प्राइवेट पार्ट में तनाव आया, लेकिन जल्दी डिस्चार्ज भी हो गया। कोई दवा बताएं। जवाब: पुरुष में सेक्स के 4 चरण होते हैं: 1. सेक्स की इच्छा 2. प्राइवेट पार्ट में तनाव 3. प्रवेश 4. डिस्चार्ज कई तरीके मौजूद हैंआपने बताया कि आपको इच्छा होती है। लिंग में प्रवेश के समय तनाव भी आता है। लेकिन परेशानी यह है कि डिस्चार्ज जल्दी हो जाता है। हकीकत यह है कि डिस्चार्ज दूर करने के लिए कई तरीके मौजूद हैं। आजकल इसके लिए जो तरीका सबसे ज्यादा अपनाया जाता है, वह है Dapoxetine 60mg की गोली। इस गोली को सेक्स से 1 घंटे पहले 1 गिलास पानी के साथ लें। इसका असर 4 से 5 घंटे तक रहता है। इस दवा की मदद से ज्यादातर पुरुषों में जल्दी डिस्चार्ज की परेशानी ज्यादातर दूर हो जाती है। इस दवा को 24 घंटे में एक बार ले सकते हैं। मलहम लगाएं प्राइवेट पार्ट के आगे की संवेदना कम करने के लिए मार्केट में कुछ मलहम (लोकल एनेस्थेटिक) उपलब्ध हैं। सेक्स के 10 मिनट पहले पुरुष इसे अपने प्राइवेट पार्ट के अगले भाग में लगा सकते हैं। इसे लगाना तब ज्यादा आसान होता है जब पुरुष के प्राइवेट पार्ट में सख्ती हो। इसे लगाने के 5 मिनट बाद और प्रवेश से 5 मिनट पहले पानी और साबुन से धो लें। फर्क पड़ता हैअगर इस समस्या को जड़ से दूर करना चाहते हैं तो योगाभ्यास (वज्रोली और अश्विनी मुद्रा) कर सकते हैं। इन दोनों आसनों को करने से 8 से 10 हफ्ते के बाद फर्क पड़ता है। इन दोनों मुद्राओं को सही तरीके से करने के लिए पर अंग्रेजी या हिंदी में या वज्रोली और अश्विनी मुद्रा सर्च करके देख सकते हैं। संभोग यानी दोनों पार्टनर का संतोष नोट: जब तक जल्दी डिस्चार्ज की समस्या है तो यह ख्याल रखें कि प्रवेश से पहले पार्टनर को एक या दूसरी तरह से संतुष्टि दे दें, क्योंकि सेक्स की पूरी प्रक्रिया में अहम चीज है संतोष- संभोग यानी दोनों पार्टनर का संतोष। यह दवा अपने डॉक्टर की सलाह से लें। आपका भी कोई सवाल है? हमें हिंदी या अंग्रेजी में सवाल भेजें पर।
https://ift.tt/3poxSXQ
https://ift.tt/2NKBaqx
Comments
Post a Comment