जानिए क्यों आपकी पत्नी आपका सम्मान नहीं करती?
जानिए क्यों आपकी पत्नी आपका सम्मान नहीं करती?
https://ift.tt/34xFgY7
https://ift.tt/3fztT8g
जहां प्यार है, वहां सम्मान भी है। लेकिन एक रिश्ते में कई बार टकराव भी देखने को मिलता है। जिसके अनेकों कारण होते हैं। एक रिलेशनशिप में लड़ाई झगड़े तो होते ही रहते हैं। लेकिन अगर ये झगड़े वक्त रहते हुए सुलझ जाएं तो ज्यादा बेहतर होता है। वहीं, अगर आप अपनी शादी में एक ऐसे बिंदु पर पहुंच गए हैं जहां आपको एहसास हुआ है कि आपकी पत्नी अब आपका सम्मान नहीं करती है, तो ये आपके लिए बहुत ही खराब स्थिति है। अच्छी खबर यह है कि आप इसे बदल सकते हैं और अपना सम्मान वापस पा सकते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इसके कई कारण है कि आपको पत्नी अब आपका सम्मान नहीं करती है। यहां 5 सामान्य कारण बताए गए हैं कि क्यों एक पत्नी अपने पति के लिए सम्मान खो देती है... असुरक्षा
- चाहे कोई पुरुष अपने कामकाजी जीवन में कितना भी आत्मविश्वासी या सफल क्यों न हो, एक महिला हमेशा ही चाहती है कि उसका पति भावनात्मक रूप से उसके साथ हमेशा ही जुड़ा रहे। अगर कोई पुरुष अपनी पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से नहीं जुड़ पा रहा है तो महिलाओं को असुरक्षा महसूस होने लगती है। यही कारण है कि महिलाएं अपने पति से रूठ जाती हैं और फिर उन्हें इग्नोर करने लगती हैं। इससे पति को लगने लगता है कि उनकी पत्नी अब उनका सम्मान नहीं करती है।
- इसी के साथ ही अगर कोई पुरुष अपने लुक को लेकर असुरक्षित महसूस करता है। तो महिलाओं को ये अच्छा नहीं लगेगा। पुरुषों में बढ़ती उम्र के साथ कई बदलाव आते रहते हैं। जैसे कि वह गंजा हो गया है, कुछ वजन बढ़ा लिया है, अब उसके पास एथलेटिक काया नहीं है, झुर्रियां पड़ रही हैं, तो उस समय एक पुरुष खुद को लाचार समझने लगता है और फिर वह उसी तरीके से अपनी पत्नी से बातचीत करता है। जिसके कारण उनकी पत्नियों को ये अच्छा नहीं लगता। ऐसी स्थिति में महिलाएं भी अपने पति का सम्मान नहीं करती हैं। यदि कोई पुरुष जीवन के सभी क्षेत्रों में भावनात्मक रूप से मजबूत और सुरक्षित रहने में सक्षम है, तो उसकी पत्नी न केवल उसका सम्मान करेगी, बल्कि वह उसके लिए अपनी यौन भावनाओं को भी बनाए रखेगी।
- समय के साथ अपनी पत्नी के सम्मान को बनाए रखने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है, जीवन में उद्देश्य की एक मजबूत भावना रखना। दूसरे शब्दों में, आपकी बड़ी महत्वाकांक्षाएं और सपने हैं जिन्हें आप एक आदमी के रूप में लक्षित कर रहे हैं और आप लगातार प्रगति कर रहे हैं।
- एक गलती जो कई पति अपनी पत्नी से शादी करने के बाद करते हैं, वह यह है कि धीरे-धीरे ज्यादातर पुरुष एक औसत जीवन को स्वीकार कर लेते हैं। वह अपने लक्ष्य से हट जाते हैं। शादी से पहले जो उन्होंने सोचा होता है और अपने पार्टनर को बताया होता है तो उसे वह शादी होने के बाद भूल जाते हैं या यू कहें कि वह भटक जाते हैं। जिम्मेदारियां आने पर वह सिर्फ कमाना चाहते हैं। लेकिन वह यह नहीं सोचते कि उनका लक्ष्य क्या था। हालांकि ऐसा लंबे समय तक नहीं चल पाता और कभी ना कभी पुरुष बहुत फ्रस्ट्रेट भी हो जाते हैं। वह अपने जीवन को लेकर इतनी ज्यादा परेशान हो जाते हैं कि फिर वह अपनी पत्नी से भी अच्छे से बात नहीं करते।
- ऐसी स्थिति में पत्नियां भी अपने पति का सम्मान नहीं करती हैं। शादी से पहले उन्हें पता होता है कि उनका पति एक ऐसा इंसान है जो अपने लक्ष्य के लिए सब कुछ करता है। लेकिन अगर उनका पति रास्ता भटक जाता है तो ऐसी स्थिति में उनकी पत्नी उनका सम्मान नहीं करती है।
https://ift.tt/34xFgY7
https://ift.tt/3fztT8g
Comments
Post a Comment