शरीर के इन 6 अंगों पर किया गया Kiss छोड़ता है ये मैसेज

शरीर के इन 6 अंगों पर किया गया Kiss छोड़ता है ये मैसेज
प्यार को प्रदर्शित करने का सबसे ख़ूबसूरत तरीका है किस करना यानी चुंबन लेना। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चुंबन की भी अपनी एक भाषा होती है। आप शरीर के किस अंग पर किस करते हैं, उससे आपकी भावनाओं का पता चलता है। आइए, जानते हैं ऐसी ही कुछ चुम्बनों और उन से प्रदर्शित होनेवाली भावनाओं के बारे में। माथे पर चुंबन माथे पर चुंबन लेना सबसे पवित्र तरीकों में से एक माना जाता है। यह आपको स्नेह और सुरक्षा का अहसास दिलाता है। आपके मन से अपने रिश्ते के प्रति असुरक्षा और घबराहट के भाव को दूर करता है और आपके अंदर आत्मविश्वास जगाता है। इसलिए रिश्तों में आत्मीयता बढ़ाने के लिए लोग अपने पार्टनर और छोटे बच्चों का माथा चूमते हैं। गाल पर चुंबन गाल पर चुंबन लेना बहुत ही कॉमन है। नन्हें शिशु हो या छोटे बच्चे, छोटे भाई-बहन हो या आपके फ्रेंड्स, प्रेमी-प्रेमिका हो अथवा पति-पत्नी। गाल पर चुंबन लेने का अर्थ प्रेम और वात्सल्य का इज़हार करना होता है। विदेशों में एक-दूसरे से मिलने पर गाल पर मर्यादित चुंबन लेना उनके प्रति आपके स्नेह को दर्शाता है। होंठ पर चुंबन होंठ पर चुंबन बेहद संवेदनशील माना जाता है। आमतौर पर आप जिसे प्रेम करते हैं (पत्नी, प्रेमिका, बच्चे, प्रेमी, पति) उसके होंठों का चुंबन लेते हैं।अपने किसी फ्रेंड के होठों पर किस करने का मतलब होता है कि आप उसके साथ डेट पर जाने के लिए तैयार हैं। हालांकि प्रेम संबंधों में और वैवाहिक संबंधों में इसका मतलब स्नेह के साथ शारीरिक संबंधों की ओर बढ़ना होता है। सेक्स के दौरान कामुकता बढ़ाने के लिए भी होठों का चुंबन लिया जाता है। कान पर चुंबन जब फिजिकल रिलेशन की बात आती है, तो कान पर चुंबन लेने का अर्थ रिश्ते के अगले चरण में पहुंचना होता है। जब आप सेक्स के दौरान एक-दूसरे को उत्तेजित करने के लिए अपने पार्टनर के साथ शरारत कर सकते हैं। कान पर किस करना लवमेकिंग के पलों को रोमांचक बनाना होता है। इस चुंबन में शरारत और मादकता का मिश्रण होता है। कॉलरबोन पर चुंबन कॉलरबोन यानी गले और छाती के जोड़ पर चुंबन लेना आत्मीयता का प्रतीक माना जाता है। इसका यह भी मतलब होता है कि अब आप सेक्स करने के लिए मन से पूरी तरह तैयार हैं, बस उस चिंगारी को हवा दे रहे हैं, जो अपनी लौ में दोनों को छुपा ले। हाथ पर चुंबन हाथ पर चुंबन किसी की प्रशंसा में भी लिए जाते हैं। अपनी अच्छी भावनाओं को प्रदर्शित करने के लिए भी हाथ चूमा जाता है। इसके अलावा जिससे आप प्रेम करते हैं, उसके हाथ पर अपने होठों से किस करते हैं। यह प्यार और अपनेपन को प्रदर्शित करने का अपना एक तरीका होता है।

https://ift.tt/2Xs9NGT
https://ift.tt/3k83ctH

Comments

Popular posts from this blog

अब वीडियो डेटिंग पसंद कर रहे लोग, वजह है दिलचस्प

ठंड में सेक्स करने के 4 रोमांचक तरीके, जो आपको कर देंगे गर्म

इरेक्शन होने पर फोरस्किन अपने आप नीचे नहीं जाती, क्या सर्जरी करवाना ठीक रहेगा?