सुरक्षित सेक्स कैसे करें, जानिए 6 असरदार तरीकों के बारे में

सुरक्षित सेक्स कैसे करें, जानिए 6 असरदार तरीकों के बारे में
सेक्स मनुष्य की एक प्राकृतिक जरूरत है। लेकिन जब भी सेक्स करें, सेक्स के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित तरीके से सेक्स करना चाहिए। सुरक्षित तरीके से सेक्स करने पर यह न सिर्फ आपको सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज से बचाता है, बल्कि अनचाही प्रेग्नेंसी से भी सुरक्षित रखता है। तो आइए जानते हैं सेफ सेक्स करने के कुछ प्रभावकारी और प्रचलित तरीकों के बारे में। कंडोम का इस्तेमाल करें सुरक्षित तरीके से सेक्स करने के लिए आजमाए जाने वाले तरीकों में कंडोम को सबसे बेहतरीन उपाय माना जाता है। कंडोम न केवल अनचाही प्रेग्नेंसी से सुरक्षित रखता है, बल्कि इंफेक्शन, एचआईवी/एड्स और अन्य सेक्सुअल डिजीज से भी आपका बचाव करता है। सेक्स के दौरान लुब्रिकेटेड कंडोम का इस्तेमाल करना ज़्यादा अच्छा होता है। लुब्रिकेशन न केवल कंडोम को फटने से बचाता है, बल्कि इसे इस्तेमाल करना भी आसान होता है। एक समय में एक ही कंडोम पहनें, दो कंडोम पहनने की गलती न करें। डिस्चार्ज बाहर करने का तरीका सेफ सेक्स के लिए कुछ कपल्स ऐसा भी एक तरीक़ा अपनाते हैं, जिसमें पुरुष पार्टनर ऑर्गेज़्म के समय योनि के अंदर डिस्चार्ज न करके बाहर डिस्चार्ज करता है। हालांकि यह तरीक़ा ज्यादा सुरक्षित नहीं है। क्योंकि कई बार पुरुष उत्तेजना के पलों में यह समझ ही नहीं पाते कि उनके पेनिस के अग्रभाग पर वीर्य निकल चुका होता है, जिसमें शुक्राणु हो सकते हैं, और योनि के अंदर गिरने पर इससे संभवतः गर्भधारण भी हो सकता है। इमर्जेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव का इस्तेमाल यदि आपने बगैर किसी प्रीकॉशन्स के सेक्स किया है और अब प्रेग्नेंट होने का डर आपको सता रहा है, तो बेहतर होगा कि असुरक्षित सेक्स करने के 72 घंटों यानी 3 दिनों के अंदर आप इमर्जेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव का सेवन करें। क्योंकि इसी अवधि के दौरान इसका इस्तेमाल प्रभावकारी होता है। वैसे आप जितनी जल्दी इसका इस्तेमाल करेेंगी, फ़ायदा उतना ही जल्दी होगा। इमर्जेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स का इस्तेमाल अनसेफ सेक्स के बाद भी प्रभावकारी होता है। लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन यदि आप गर्भनिरोधक के रूप में कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स ले रही हैं, तो इसे लेना कभी भी न भूलें। गर्भनिरोधक गोलियों को नियमित रूप से रोजाना नियत समय पर लेना जरूरी होता है। यदि कभी एक दिन गोली लेना भूल जाए, तो दूसरे दिन दो पिल्स एक साथ ले लें। फिर दोबारा नियमित रूप से पिल्स लेती रहें। गर्भनिरोधक इंजेक्शन सेफ सेक्स के रूप में गर्भनिरोधक गोलियों के बारे में तो सब जानते हैं, लेकिन कुछ ऐसे गर्भनिरोधक भी हैं, जिनका उपयोग गर्भनिरोध के लिए दुनिया भर में किया जाता है। ऐसा ही एक प्रचलित तरीका है महिलाएं द्वारा गर्भनिरोधक इंजेक्शन का इस्तेमाल करना। एक रिसर्च के अनुसार, दुनियाभर में क़रीब 4.1 करोड़ महिलाएं कंट्रासेप्टिव इंजेक्शन का इस्तेमाल करती हैं। गर्भनिरोधक इंजेक्शन को एक बार लेने पर यह तीन महीने के लिए अनचाही प्रेग्नेंसी से बचाता है। पीरियड्स के दौरान सेक्स करना आमतौर पर पीरियड्स के दौरान सेक्स करना सेफ माना जाता है, क्योंकि इस दौरान कंसीव करने के चांस कम होते हैं। लेकिन यह पूरी तरह से सुरक्षित नहीं होता है, ख़ासतौर से तब जब आपका मेन्स्ट्रुअल सायकल छोटा हो। इसलिए महिलाओं को पहले अपने पीरियड्स सायकल को समझना जरूरी है। फिर उसके हिसाब से दिनों को कैलकुलेट करके उस दौरान असुरक्षित रूप से सेक्स करने के बावजूद भी अनचाही प्रेग्नेंसी से सुरक्षित रह सकती हैं।

https://ift.tt/3luaN5d
https://ift.tt/3zi573l

Comments

Popular posts from this blog

अब वीडियो डेटिंग पसंद कर रहे लोग, वजह है दिलचस्प

ठंड में सेक्स करने के 4 रोमांचक तरीके, जो आपको कर देंगे गर्म

इरेक्शन होने पर फोरस्किन अपने आप नीचे नहीं जाती, क्या सर्जरी करवाना ठीक रहेगा?