लड़कियां बुरे लड़कों पर क्यों मर मिटती हैं, जानिए कारण
लड़कियां बुरे लड़कों पर क्यों मर मिटती हैं, जानिए कारण
https://ift.tt/3khlt7P
https://ift.tt/2XsLuZa
वे खतरनाक और मुंहफट होते हैं और हम जानते हैं कि वे हमारे लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। फिर भी कई महिलाएं ऐसे बुरे लोगों पर मर मिटती हैं, चाहे वह फिल्मों में खलनायक (विलन) हो या वास्तविक जीवन में। कभी सोचा है क्यों? यहां कुछ जवाब दिए गए हैं, जिनके पढ़कर हम जान सकते हैं कि इसका मुख्य कारण क्या हो सकता है! मर्दानगीबहुत-सी महिलाएं ऐसे पुरुषों की ओर आकर्षित होती हैं, जो मर्दानगी का शो-ऑफ करते रहते हैं, जो कि अतिरंजित भी हो सकता है। यदि आपने नोटिस किया होगा, तो देखा होगा कि फिल्मों में विलेन का किरदार अच्छी तरह से गढ़ा जाता है, उनकी आवाज अत्यंत प्रभावशाली होती है, जो दूसरों को घुटनों के बल झुकाने में सक्षम होता है। उनका सेंस ऑफ स्टाइल भी उनके साहसी होने की विशेषता को दर्शाती है। रियल लाइफ में हम ऐसे लोगों का साथ लंबे समय तक के लिए नहीं चाहते या उनके साथ अपना फ्यूचर नहीं देखते हैं, लेकिन डेटिंग के लिए हम ऐसे युवकों के प्रति खुद को उन पर मर मिटने के जुनून से दूर नहीं रख पाते हैं। आजाद पंछी की तरह विशेष रूप से हमारे देश में लड़कियों के प्रति एक सामाजिक दबाव है कि लड़की को 'सुंदर-सुशील' होना चाहिए और घर के काम करने में सक्षम होना चाहिए और भी बहुत कुछ। लड़कियों को आज्ञाकारी और हर बात के लिए सहमत होना चाहिए। वास्तव में, हम सभी आजादी पसंद होती हैं और बुरे लड़कों में वह भावना होती है, क्योंकि वे वही करते हैं जो वे पसंद करते हैं और चाहते हैं। लड़कियां भी ऐसा ही चाहती हैं, इसलिए उन्हें लगता है कि ऐसे युवकों का साथ होने पर वे भी उनके जैसी हो सकती हैं! वर्जित फल की तरह कितनी बार लड़कियों को किसी खास आदमी या लड़के से दूर रहने के लिए कहा जाता है और कहा जाता है कि उससे दूर रहना अच्छा है। यह मानव स्वभाव है कि हमें जिस बात को करने के लिए मना किया जाता है, हम उसी की ओर अधिक आकर्षण महसूस करते हैं और उसी व्यक्ति की तरफ जाते हैं, जिसके लिए रेखा खींची गई है। वे सबसे अलग होते हैं, इसलिए अपने अलहदा पर्सनैलिटी की वजह से हमें आकर्षित करते हैं। सुरक्षा का भाव नहीं, हम महिलाओं को सुरक्षा की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन कई महिलाएं इसे रिश्ते की शुरुआत में पसंद करती हैं। भले ही हम जानते हैं कि बुलबुला बाद में फूट जाएगा, लेकिन शुरुआत में अटेंशन पाना लाजमी होता है। कई महिलाएं ऐसे पुरुषों का साथ पाकर खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं।
https://ift.tt/3khlt7P
https://ift.tt/2XsLuZa
Comments
Post a Comment