6 लोगों ने शेयर किए पहली बार सेक्स करने के अनुभव

6 लोगों ने शेयर किए पहली बार सेक्स करने के अनुभव
जीवन के उन चीजों में से एक है, जिसके बारे में आपकी उत्सुकता तब तक बनी रहती है, जब तक कि आप वास्तव में इसका अनुभव नहीं करते। कई लोगों के लिए, पहली बार सेक्स करना एक अजीब अनुभव हो सकता है और दूसरों के लिए, यह याद रखने का मामला हो सकता है। हमने छह लोगों से उनके वर्जिनिटी खोने के अनुभव के बारे में पूछा और उन्होंने हमसे अपनी दिलचस्प स्वीकारोक्ति शेयर किए हैं… मुझे इसका अफ़सोस है"यह एक हुक-अप था और मैंने केवल उत्सुकतावश सेक्स किया था। जबकि मैं इसे करने के तुरंत बाद काफी रोमांचित था, लेकिन बाद में मुझे अपने फैसले पर पछतावा हुआ। भावनाओं के बगैर सेक्स, सिर्फ एक 'खाली सेक्स' है, एक यांत्रिक प्रक्रिया की तरह और मुझे अपने बारे में यह अच्छा नहीं लगा। हमारी पीढ़ी सोच सकती है कि वन-नाइट स्टैंड और हुक अप जैसी अवधारणाएं 'कूल' हैं, लेकिन दिन के अंत में, सेक्स केवल एक शारीरिक आवश्यकता से कुछ ज्यादा है।" - संग्राम राय, 26 वर्ष यह ओवरहाहाइप्ड था“मैं बॉलीवुड फिल्में देखते हुए बड़ी हुई हूं और मैंने स्क्रीन पर जो देखा था, उसी के इर्द-गिर्द वर्जिनिटी के बारे में मेरा विचार केंद्रित था। मैंने सोचा कि मैं भी फिल्मों के हीरोइन के जैसी बच्चों की तरह रोऊंगी, बहुत खून बहेगा और एक अद्भुत आनंद महसूस करूंगी। और जब मैंने पहली बार सेक्स किया, तो काम पूरा होने के बाद मैंने सोचा कि क्या हमने वास्तव में सेक्स किया था या कुछ ऐसा करना बाकी था जिसके बारे में मुझे जानकारी नहीं थी। सच कहूं, तो मेरी अपनी उम्मीदों ने इस एक्सपीरियंस को बेकार कर दिया।” - रिया सिंह, 23 वर्ष यह पेनिट्रेटिव सेक्स नहीं था लेकिन फिर भी…“मेरा अनुभव स्कूलों में अच्छी सेक्स-शिक्षा देने के महत्व को बताता है। जब मैं 19 साल की थी, तब मैंने पहली बार सेक्स किया था। हमने पेनिट्रेटिव सेक्स नहीं किया था, लेकिन फिर भी मुझे डर था कि कहीं मैं प्रेग्नेंट न हो जाऊं। इसलिए मैंने और मेरे बॉयफ्रेंड ने एक साथ बैठकर यह पुष्टि करने के लिए गूगल पर सर्च किया कि क्या ऐसा करने से कोई महिला प्रेग्नेंट हो सकती है या नहीं।" - सायरा सिद्दीकी, 25 वर्ष छुट्टियों के दौरान अपनी वर्जिनिटी खोई थी “मैं अपने कॉलेज के दोस्तों के साथ पहली बार छुट्टी मनाने के लिए अपने देश की राजधानी में जा रही थी। हवा में 'आजादी' की खुशबू फैली हुई थी और हम सब पागल होने के लिए तैयार बैठे थे। उसी दौरान मैं ट्रेन में एक लड़के से मिली और हम दोस्त बन गए। अगले तीन दिनों तक हम दोनों साथ रहे और शराब के नशे में हमने सेक्स भी किया। उस समय हममें से कोई भी किसी को डेट नहीं कर रहा था, इसलिए यात्रा समाप्त होने के बाद हमने एक दूसरे के संपर्क में नहीं रहने का फैसला किया।" - बबिता तिवारी, 28 वर्ष मेरी मां समझ गई थी इस बात को "मेरे पास बताने के लिए एक उल्लासपूर्ण स्वीकारोक्ति है। मैं पहली बार अपनी प्रेमिका (जो अब मेरी पत्नी है) के साथ सेक्स करने के बाद घर लौटा। मैं अपनी उत्तेजना को कंट्रोल नहीं कर पा रहा था और एक लड़की की तरह शरमा रहा था। मेरी मां ने मुझसे सवाल किया कि मुझे इतनी खुशी किस बात से हुई है और मेरे पास उन्हें देने के लिए कोई जवाब नहीं था। उन्होंने मुझ पर एक धूर्त मुस्कान बिखेरी और मेरे कमरे से बाहर चली गई।” - वीरेश धवन, 28 वर्ष उसने अपनी सहेलियों को मैसेज करके इस बारे में बताया "मेरी गर्लफ्रेंड की दो बेस्ट फ्रेंड हैं और ये लड़कियां आपस में हर बात शेयर करती हैं। इसलिए, जब हमने पहली बार सेक्स किया, तो उसने उन्हें अपनी वर्जिनिटी खोने के बारे में टेक्स्ट किया और उनके चैट ग्रुप पर एक बड़ी चर्चा हुई। मैं इस बाबत वास्तव में शर्मिंदा महसूस कर रहा था और उसे अपनी पर्सनल लाइफ को अपने तक सीमित रखने के लिए लेक्चर भी दिया। लेकिन उसने मेरी बातों को नज़रअंदाज़ कर दिया और अपनी बेस्टीज़ से बातें करती रही।” - संदीप आहूजा, 25 वर्ष

https://ift.tt/3gw7XKM
https://ift.tt/35plrma

Comments

Popular posts from this blog

अब वीडियो डेटिंग पसंद कर रहे लोग, वजह है दिलचस्प

ठंड में सेक्स करने के 4 रोमांचक तरीके, जो आपको कर देंगे गर्म

इरेक्शन होने पर फोरस्किन अपने आप नीचे नहीं जाती, क्या सर्जरी करवाना ठीक रहेगा?