क्या ब्रेकअप सेक्स एक अच्छा आइडिया है?
क्या ब्रेकअप सेक्स एक अच्छा आइडिया है?
https://ift.tt/3xJVnhI
https://ift.tt/3hbc0fV
बहुत-सी फिल्मों में दिखाया जाता है कि ब्रेकअप सबसे हॉट सेक्स है। लोग मानते हैं कि यह सेक्स वह आखिरी बार कर रहे हैं तो ये बहुत मजेदार हो सकता है। आखिरी बार सेक्स करने के लिए लोग खुद को अच्छे से तैयार भी करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि बहुत कठिनाइयों से भरा भी हो सकता है। हर बार जरूरी नहीं है कि सेक्स मजेदार ही हो। उदाहरण के लिए, बहुत से लोग सोचते हैं कि ब्रेकअप सेक्स के बाद शायद उनकी पार्टनर ब्रेकअप के बारे में एकबार फिर से विचार करने लगे। लेकिन न्यूयॉर्क में हुए एक अध्ययन के मुताबिक ऐसा हो पाना बहुत ही मुश्किल होता है। ब्रेकअप सेक्स के बाद लोग एक दूसरे को छोड़ना ही ज्यादा पसंद करते हैं। अध्ययन में यह भी पाया गया कि अगर ब्रेकअप सेक्स के बाद रिलेशनशिप आगे बढ़ता भी है तो वह सिर्फ कुछ हफ्तों के लिए ही आगे बढ़ पाता है। यानी ब्रेकअप सेक्स से पार्टनर एक बार फिर रिलेशनशिप में आ जाएंगे ऐसा होना बहुत ही मुश्किल होता है। तो हमें ब्रेकअप सेक्स करने की तीव्र इच्छा क्यों होती है, और क्या यह कभी एक अच्छा विचार है? आइए, जानते हैं : हम ब्रेकअप सेक्स क्यों करना चाहते हैं?
- ब्रेकअप सेक्स का मतलब सबके लिए कुछ अलग होता है। आखिरी बार सेक्स करना रिश्ते में जो कुछ भी अच्छा था उसे सेलिब्रेट करने को लेकर हो सकता है। रिश्ते आमतौर पर भावनात्मक कारणों से समाप्त होते हैं, यौन कारणों से नहीं। इसलिए यह उस अंतिम संबंध की तरह है जो उस टाइम पीरियड के लिए वास्तव में आश्चर्यजनक था जब आप एक साथ थे।
- यदि दोनों लोग समझते हैं कि वे एक साथ क्यों नहीं रह सकते हैं और ब्रेकअप के साथ सहज हैं, तो सेक्स विशुद्ध रूप से एक आखिरी बार फिजिकल होने को लेकर हो सकता है।
- दूसरी ओर, यदि कोई व्यक्ति संबंध समाप्त नहीं करना चाहता है, तो वह व्यक्ति कह सकता है किहमें ब्रेकअप सेक्स करना चाहिए। उस समय वह व्यक्ति ये सोच रहा होता है कि शायद ब्रेकअप सेक्स के बाद उसकी पार्टनर ब्रेकअप के बारे में पुनर्विचार करे। हालांकि, इससे दोनों एकबार फिर रिलेशनशिप में आ जाएंगे। ऐसा होना काफी ज्यादा मुश्किल होता है।
- अगर कोई पार्टनर्स आपसी समझ के साथ ब्रेकअप कर रहे हैं और दोनों ने ठान लिया है कि वह अब अलग-अलग रास्ते पर ही जाएंगे तो इस स्थिति में ब्रेकअप सेक्स कर सकते हैं। यह एक अच्छा विचार हो सकता है। यह स्थिति बताती है कि दोनों भावनात्मक रूप से अलग हो चुके हैं और अब आखिरी बार वह शारीरिक रूप से जुड़ना चाहते हैं जिसके बाद सब कुछ खत्म हो जाएगा। बहुत से लोग जो अपने रिश्ते को एक खूबसूरत मोड़ पर खत्म करना चाहते हैं, वह लोग ब्रेकअप सेक्स करते हैं। ऐसे में ब्रेकअप सेक्स एक अच्छा विचार हो सकता है।
- हालांकि, दूसरी ओर ऐसे भी लोग हैं जो ब्रेकअप से पूरी तरह संतुष्ट नहीं होते हैं। वे नहीं चाहते कि उनका पार्टनर या उनकी पार्टनर उनसे अलग हो जाए। बहुत से लोगों को ब्रेकअप को स्वीकार करने में समय लगता है, और सेक्स के साथ दर्द को कम करने की कोशिश केवल इस प्रक्रिया को लंबा करेगी। दुर्भाग्य से ब्रेकअप सेक्स आपको वह कुछ नहीं देगा जो आप चाहते हैं।
https://ift.tt/3xJVnhI
https://ift.tt/3hbc0fV
Comments
Post a Comment