बालों की वजह से गुप्तांग में खुजली होती है, इसके लिए कोई क्रीम या उपाय है?

बालों की वजह से गुप्तांग में खुजली होती है, इसके लिए कोई क्रीम या उपाय है?
सवाल: मैं 28 साल की महिला हूं। मुझे अपने प्यूबिक हेयर यानी के बालों में गंभीर खुजली होती है। यह समस्या आमतौर पर हल हो जाती है जब मैं बालों को पूरी तरह से शेव करती हूं। हालांकि, जब वे वापस बढ़ते हैं, तो फिर से खुजली होती है। क्या कोई क्रीम या उपाय है जो इस समस्या को कम कर सके? यह मुझे बेहद असहज और शर्मिंदा महसूस कराता है। जवाब: रेजर (Razor) की जगह हेयर रिमूवर यानी बाल हटानेवाले रेजर का इस्तेमाल करें। यदि फिर भी खुजली जारी रहती है, तो त्वचा विशेषज्ञ () से मिलें। क्या है एपिलेटर इसमें कई ट्वीजर लगे होते हैं, जो बालों को खींचने का काम करते हैं। वैक्सिंग, थ्रैडिंग और शेविंग के बाद लड़कियों को एपिलेटर्स यूज करना ज्‍यादा आसान लगता है। हालांकि, इसे संवेदनशील एरिया पर यूज करने पर दर्द हो सकता है। लेज़र हेयर रिमूवल गुप्तांगों के बालों को हटाने का एक और तरीका है- लेज़र हेयर रिमूवल। इसमें अनचाहे बालों के फॉलिकल्‍स को लेजर लाइट के माध्यम से नष्ट कर दिया जाता है। इससे उस जगह पर लंबे समय तक बाल नहीं उगते हैं। हेयर रिमूवल क्रीम इस क्रीम को गुप्तांग पर बालों वाले क्षेत्र में लगाएं और थोड़ी देर तक लगे रहने दें। फिर इसे साफ कर लें जिसके साथ साथ बाल भी हट जाएंगे। इसका अनुभव थोड़ा दर्द भरा हो सकता है। ध्‍यान रहे कि क्रीम आपकी योनि (Vagina) के अंदर न जाए। इसका उपयोग करने के लिए शरीर पर एक पैच टेस्‍ट जरूर करें।

https://ift.tt/3aZTeFe
https://ift.tt/3vwGrnb

Comments

Popular posts from this blog

संयुक्त परिवार में रहने वाले इस तरह करते हैं छिपकर सेक्स, 5 कपल्स ने शेयर की अपनी कहानी

10 साल की बेटी सेक्स के बारे में बहुत जिज्ञासु है, इस विषय पर उसके साथ कैसे चर्चा करूं?

सेक्स के दौरान लड़कियां भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां