सिंगल मदर के लिए डेटिंग टिप्स
सिंगल मदर के लिए डेटिंग टिप्स
https://ift.tt/3mzpnsG
https://ift.tt/3FrpO12
यह तो सर्वविदित है कि जिंदगी अकेली नहीं जी जा सकती। जिंदगी बिताने के लिए एक लाइफ पार्टनर या बच्चों का होना बहुत जरूरी होता है। जब एक महिला सिंगल मां होती है और आगे जाकर उसे किसी से प्यार होता है, तो उस समय वह अपने बच्चों और अपने भावी पार्टनर के साथ तालमेल कैसे बिठाएं और उन्हें एक-दूसरे के करीब कैसे ले कर आएं, यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा होता है। हम बता रहे हैं इन परिस्थितियों को सुलझाने के लिए एक सिंगल मां के लिए 6 डेटिंग टिप्स। अपने समय के अनुसार शेड्यूल तय करेंएक बार जब आपको पता चल जाए कि आपके पास डेट करने के लिए पर्याप्त समय है और आप इसके लिए कुछ समय अलग करके निकाल सकते हैं, तभी आगे बढ़ें। क्योंकि आप जानती हैं कि आप सप्ताह में कितने दिनों को मैनेज कर सकती हैं और अपने लिए कितना समय निकाल सकती हैं। इससे आपकी सिरदर्दी भी थोड़ी कम हो जाएगी। दोषी महसूस न करेंबेशक आप एक माँ हैं, लेकिन आप एक महिला भी हैं! आप किसी को डेट करके कुछ गलत नहीं कर रही हैं। आप एक आउटसाइड लाइफ को डिज़र्व करती हैं और यह आपको भी खुश रखेगा। अपने आप पर गर्व करेंआप सिंगल मॉम हैं और इसके लिए बहुत हिम्मत और इच्छाशक्ति की जरूरत होती है। माफी मांगने के बजाय आपको खुद पर गर्व होना चाहिए। कई एकल माता-पिता को लगता है कि उन्हें खुद को समझाना होगा। आपको ऐसा करने की ज़रूरत नहीं है! अपने आप पर गर्व करें और यह आपकी पर्सनैलिटी में भी दिखाई देगा। अपने बच्चों को बतानाएक बार जब आप अपने नए पार्टनर को लेकर आश्वस्त हो जाएं, उसके बाद ही उसे अपने बच्चों से मिलवाएं। बच्चों को अपने पार्टनर के बारे में बताएं।पहले उन्हें समझाएं और फिर बच्चों को अपने पार्टनर से उसके बारे में प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित करें। बच्चे या बच्चों को इस आश्वासन की आवश्यकता होगी कि उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। हालांकि कई बच्चे असुरक्षित भी महसूस करते हैं। एक तरीका यह होगा कि आप एक साथ कुछ फन एक्टिविटीज करें, जहां आपका पार्टनर और बच्चा एक-दूसरे को जान सकें। थोड़ा सेंसिटिव बनेंजब आप किसी को देखना शुरू करते हैं, तो यह आपके बच्चों के लिए एक बड़ा बदलाव होता है। इसलिए ऐसे काम न करें, जो बच्चे को परेशान कर सकता हैं, जैसे - विशेष रूप से अपने पार्टनर के साथ स्नेह का सार्वजनिक प्रदर्शन। आप अपने बच्चे और उसकी स्थिति को सबसे अच्छी तरह से जानती हैं, इसलिए थोड़ा सेंसिटिव बनें और इसे स्टेप-बाय-स्टेप करें। पार्टनर की भूमिकाआपके बच्चे की तरह ही आपके पार्टनर को भी इस रिश्ते में जरूरी सेंसिविटी को समझना होगा। उसे भी विशेष रूप से बच्चे के साथ संबंध बनाने पर काम करना होगा। सबसे पहले अपने बच्चे के साथ उसके कंफर्ट लेवल को देखें। अगर बच्चा आपके पार्टनर से दूर भाग रहा है या अनकंफर्टेबल है, तो पहले बच्चे से बात करें और समझने की कोशिश करें कि ऐसा क्यों है। क्योंकि आपका बच्चा आपके लिए सबसे पहले है!
https://ift.tt/3mzpnsG
https://ift.tt/3FrpO12
Comments
Post a Comment